फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की रखवाली करने गए युवक की लाश नदी में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत की रखवाली करने गए युवक की लाश नदी में मिली
विज्ञापन

परसियां देवार के सेवरहिया के निकट सरयू नदी में उतराया मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। थाना क्षेत्र के परसियां देवार के सेवरहिया के निकट सरयू नदी में बृहस्पतिवार की सुबह राजपुर निवासी रामभवन चौहान का शव उतराता मिला। जानकारी होने पर घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार वह रामभवन (35) पुत्र झपटी बुधवार की शाम गन्ने के खेत की रखवाली करने नदी की ओर गया था। वह घर नहीं लौटा था। देर शाम तक रामभवन के घर न आने पर परिवार वालों को चिंता हुई। लोग उसकी तलाश करने में जुट गए। सुबह नदी की ओर गए गांव के कुछ लोगों ने सरयू में एक शव उतराते देखा। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर बीट आरक्षी रामराज पुलिसकर्मियों के साथ पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया। उसकी पहचान परसियां देवार के राजपुर निवासी रामभवन के रूप में हुई। रामभवन की मौत की जानकारी होने पर मां रंभा देवी दहाड़ें मार कर रोने लगीं। पिता झपटी बदहवास हो गए थे। झपटी के तीन बेटों में रामभवन सबसे छोटा था। सुभाष, उदयभान उससे बड़े हैं। युवक की मौत को लेकर कोई मछली पकड़ने के दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चले जाना, तो कोई भैंस नहलाने के दौरान डूब जाने की चर्चा कर रहा था। थानध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें