फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलए, दो शिक्षक सहित 32 मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
एलए, दो शिक्षक सहित 32 मिले संक्रमित
विज्ञापन

जनपद में 167 हुए सक्रिय केस, पांच लोग स्वस्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को 32 लोग पॉजिटिव मिले। जिले में एक्टिव केस की संख्या 167 पहुंच गई है।
बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक के एक लैब सहायक संक्रमित मिले। शहर की एक महिला शिक्षक बुखार होने पर नौ जनवरी को जांच कराईं तो संक्रमित मिलीं। परिवार में तीन सदस्य हैं। शहर के ही एक मोहल्ला निवासी शिक्षक ने दो दिन हल्का बुखार होने के कारण जांच कराई तो पॉजिटि मिले। परिवार में चार लोग हैं। शहर के एक बैंक की महिला कर्मी ने बुखार आने पर नौ जनवरी को जांच कराईं। रिपोर्ट में संक्रमित मिलीं। शहर की एक महिला ने दो दिन पहले शरीर में दर्द होने पर जांच कराई तो पॉजिटिव मिलीं। शहर का एक युवक तीन दिन पहले भीड़भाड़ वाले स्थान पर गया था, हल्का बुखार आने पर जांच कराया तो पॉजिटिव मिला। शहर की एक महिला बुखार आने पर जांच कराई तो संक्रमित मिलीं। परिवार में आठ लोग हैं। शहर के एक मोहल्ले में खलीलाबाद का एक व्यक्ति आया था, यहां जांच में संक्रमित मिला। शहर के एक व्यक्ति इलाज कराने जाने के लिए जांच कराए तो संक्रमित मिले। परिवार में 12 लोग हैं। शहर के एक मोहल्ले में रहने वाला एक व्यक्ति संक्रमित मिला। शहर के एक व्यक्ति ने सर्दी, खांसी होने पर जांच कराई तो संक्रमित मिला। परिवार में चार लोग हैं। शहर के विभिन्न मोहल्ले के पांच लोगों ने सर्दी, जुकाम, बुखार होने पर जांच कराई तो संक्रमित मिले। शहर में एक चिकित्सालय में इलाज के लिए आया बिहार प्रांत का एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला।
विकास खंड सलेमपुर क्षेत्र का एक युवक इलाज कराने लखनऊ अपने रिश्तेदार के साथ एक सप्ताह पहले गया था, जहां जांच में दोनों लोग पॉजिटिव मिले। इसी क्षेत्र की एक महिला इलाज के लिए वाराणसी गई हैं, जहां जांच में संक्रमित मिलीं। वहीं भर्ती हैं। परिवार में पांच लोग हैं। क्षेत्र का एक युवक भतीजे के इलाज के लिए लखनऊ गया, जहां जांच में पॉजिटिव मिला। सदर ब्लॉक क एक व्यक्ति नोएडा में जांच कराने पर संक्रमित मिला। इसी क्षेत्र के एक व्यक्ति इलाज के लिए गोरखपुर गया था, जहां जांच में पॉजिटिव मिला। परिवार में आठ लोग हैं। इसी ब्लॉक का युवक कानपुर में पढ़ाई करता है, जहां जांच कराने पर संक्रमित मिला। एक गांव का युवक भी संक्रमित मिला है। इसी क्षेत्र की एक महिला गोरखपुर में जांच में पॉजिटिव मिलीं। भाटपाररानी ब्लॉक की एक महिला को तबीयत खराब होने पर गोरखपुर में भर्ती कराया गया, जहां जांच में संक्रमित मिलीं। बैतालपुर ब्लॉक का एक व्यक्ति लखनऊ में जांच कराने पर संक्रमित मिला। भटनी ब्लॉक का एक युवक अपने भाई के इलाज के लिए लखनऊ गया। दो दिन पहले सर्दी होने पर जांच कराई तो पॉजिटिव मिला। पथरदेवा ब्लॉक का एक युवक इलाज के लिए वाराणसी गया था, जहां जांच में संक्रमित मिला। परिवार में 14 लोग हैं। भलुअनी ब्लॉक का एक युवक इलाज के लिए वाराणसी गया, जहां जांच में पॉजिटिव मिला। परिवार में तीन लोग हैं।
विज्ञापन

होम आइसोलेशन में 156 का चल रहा इलाज
देवरिया। जनपद में कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। अब तक कुल 20,414 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 20,025 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय 156 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है।
एंटीजन जांच में चार मिले पॉजिटिव
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में जांच बढ़ा दी गई है। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद ढाई बजे तक 108 लोगों की जांच की गई। इसमें एक स्वास्थ्य कर्मी सहित चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें तीन लोग शहर क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन

कोट
कोविड-19 की रोकथाम के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत जांच बढ़ा दी गई है। बृहस्पतिवार को 3353 लोगों की जांच की गई। इसमें 1544 लोगों की एंटीजन तथा 1779 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई। जिले 32 केस मिले हैं। एक्टिव केस 167 है। अब तकि 11,23,659 लोगों की जांच की गई। पॉजिटिव केस के सापेक्ष 4,28,089 लोगों का कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई गई। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। साथ ही कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के लिए लोगों से अपील की।
-डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें