फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में 31,857 वादों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में 31,857 वादों का हुआ निस्तारण
विज्ञापन

देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देखरेख एवं जनपद न्यायाधीश रवि नाथ की देखरेख में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी लोकेश कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्यकांत धर दूबे, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव न्यायाधीश आरिफ निसामुद्दीन खान एवं अन्य न्यायाधीशों ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। इसमें कुल 31,857 मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

लोक अदालत में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनीश कुमार ने दो वादों का निस्तारण किया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी श्रीकृष्ण यादव ने 48 वादों का निस्तारण एवं 2,08,29,600 रुपये प्रतिकर के रूप में दिलाया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार ने सात वादों का निस्तारण एवं 1800 रुपये जुर्माने के रूप में दिलाया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इंदिरा सिंह ने नौ वादों का निस्तारण तथा 4500 रुपये जुर्माने के रूप में दिलाया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संध्या श्रीवास्तव ने 52 वादों का निस्तारण एवं 16,500 रुपये जुर्माने के रूप में दिलाया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) राकेश पटेल ने एक वाद का निस्तारण किया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय मोहन लाल विश्वकर्मा ने 14 पारिवारिक वादों का एवं अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय-2 मनोज कुमार मिश्र ने 15 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्यकांत धर दूबे ने कुल 872 वादों का निस्तारण तथा 2,58,590 रुपये, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तहरीम खान ने 847 वादों का निस्तारण व 57,820 रुपये जुर्माना दिलाया। सिविल जज (सीडी) शिवेंद्र कुमार मिश्र ने 12 वादों का निस्तारण तथा 72,39,350 रुपये, सिविल जज (सीडी)/एफटीसी-1 इशरत प्रवीन फारूकी ने 244 वादों का निस्तारण व 19,800 रुपयेे, सिविल जज (जूडी) स्वर्णमाला सिंह ने 14 वादों का निस्तारण, व 74,74,133 रुपये, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रिया कुमारी राय ने 350 वादों का निस्तारण व 14,790 रुपये, सिविल जज (जूडी) अंकित राज सिंह ने 303 वादों का निस्तारण व 10,700 रुपये, सिविल जज (जूडी) नीलम वर्मा ने 43 वादों का निस्तारण व 860 रुपये, सिविल जज आदित्य जायसवाल ने 73 वादों का निस्तारण व 1400 रुपये, सिविल जज (जूडी) कुंवर रोहित आनंद ने 36 वादों का निस्तारण व 460 रूपये जुर्माना, सिविल जज (जूडी) अमन कुमार ने 26 वादों का निस्तारण व 520 रुपये, सिविल जज (जूडी) आकांक्षा सिंह ने एक वाद का निस्तारण किया। सिविल जज अतुल ने दो, सिविल जज (जूडी)/एफटीसी द्वितीय मनोज कुमार यादव ने पांच वाद का निस्तारण किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायाधीश आरिफ निसामुद्दीन खान बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 31,857 मामलों का निस्तारण एवं प्रतिकर, जुर्माना एवं अन्य मामलों में कुल 8,08,41,537 रुपये का सेटलमेंट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें