फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र रक्षक सेनानी गणेश सिंह का निधन, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकतंत्र रक्षक सेनानी गणेश सिंह का निधन, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई
विज्ञापन

भटनी। नगर के रामपुर खुरहुरिया वार्ड निवासी लोकतंत्र रक्षक सेनानी गणेश सिंह (89) का निधन शनिवार को हो गया। इसकी जानकारी पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

कामरेड गणेश सिंह जेपी आंदोलन के दौरान आपातकाल में जेल भी जा चुके थे। सरकार की ओर से उन्हें लोकतंत्र रक्षक सेनानी घोषित कर पेंशन भी दिया जा रहा था। गणेश सिंह आजीवन समाज के शोषित वर्गों के लिए लगातार संघर्ष करते रहे। वह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री भी थे। उनके निधन पर गांव सहित पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। के निधन पर नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ बलराम जायसवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश चंद वर्मा, विजय कुमार गुप्त, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि व भाजपा नेता मोहनलाल गुप्ता, राजेश गुप्त, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री रोशन जमीर कल्लू ने शोक व्यक्त किया। खबर मिलते ही नायब तहसीलदार सलेमपुर रामाश्रय, प्रभारी निरीक्षक श्यामसुंदर तिवारी, कानूनगो हल्का लेखपाल आदि उनके आवास पर पहुंचे। लोकतंत्र रक्षक सेनानी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उनका अंतिम संस्कार वीरसिंहपुर के नदी घाट पर किया गया। उनके पुत्र श्रीप्रकाश सिंह ने मुखाग्नि दी। सुभाष इंटरमीडिएट कॉलेज में शोक सभा का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार गुप्त समेत शिक्षकों ने दो मिनट मौन धारण कर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें