फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: घंटों ट्रक की बॉडी में खलासी का फंसा रहा बायां पैर, बुलानी पड़ी जेसीबी

Sat, 25 Dec 2021 02:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।

सार

कानपुर से गुटखा लाद कर मैरवा बिहार जा रहा ट्रक शुक्रवार को अपराह्न एक बजे लार थाना के हरखौली गांव के सामने रामजानकी मार्ग पर सामने से रहे वाहन को बचाने में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के रामजानकी मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक रोड के किनारे पेड़ में टकरा गया। घटना के बाद पहुंचे ग्रामीणों को चालक बाहर और खलासी उसी में बैठा पड़ा मिला। उसका बायां पर दबा था। खलासी के शोर मचाने पर लोग वहां पहुंचे। फिर जेसीबी मंगा कर गाड़ी को आगे पीछे कराया गया। उसके बाद खलासी बाहर आया। घटना में खलासी का पैर पूरी तरह जख्मी हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस रोड के किनारे लगे जाम को हटवाया।
विज्ञापन


कानपुर से गुटखा लाद कर मैरवा बिहार जा रहा ट्रक शुक्रवार को अपराह्न एक बजे लार थाना के हरखौली गांव के सामने रामजानकी मार्ग पर सामने से रहे वाहन को बचाने में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। घटना के बाद चालक सोवेंद्र पुत्र प्रेमलाल निवासी जोगपुरा जिला एटा सुरक्षित बाहर निकल गया। लेकिन खलासी का काम करने वाला उसका सगा भाई शीलेंद्र बाहर नहीं निकल सका।

घटना के बाद मौके पर अगल-बगल के लोग पहुंचे। गाड़ी में बैठे खलासी चिल्ला रहा था। लोग उसे देखे तो उसका पैर पूरी तरह गाड़ी के अंदर दबा हुआ था। लोग उसे गाड़ी से बाहर निकालने का प्रयास करने लगे। प्रयास के बाद वह बाहर नही निकल सका, तो जेसीबी के सहारे गाड़ी को हटवा कर उसे बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


इस बीच रोड के दोनों तरफ गाड़ियों को तांता लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम समाप्त कराया। उधर, खलासी का सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें