तेल के 22 धंधेबाजों के खिलाफ पर मुकदमा दर्ज
गौरीबाजार। बैतालपुर आयल डिपो के टैंकरों से डीजल चोरी के के मामले में पुलिस ने डीएसओ विनय सिंह एवं इंडियन आयल, भारत पैट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अधिकारियों की तहरीर पर चार मुकदमा दर्ज किया है। इनमें अज्ञात सहित 22 लोग आरोपी बनाए गए हैं। पुलिस ने इनके विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
शनिवार की सुबह से शाम तक प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इसमें जयराम यादव निवासी ग्राम इटवा, मुकेश कुमार प्रसाद निवासी ग्राम भभौली थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर, धर्मेंद्र यादव निवासी बरहज पटेल नगर बरहज, सोरठा सिंह निवासी दफालीपुर थाना मोहाना सिद्धार्थनगर, अजय सिंह निवासी राजेंद्र नगर थाना गोरखनाथ गोरखपुर, अमित कुमार यादव, सूरज यादव, प्रमोद कुमार यादव, दीनदयाल गुप्ता, पिंटू गुप्ता निवासी ग्राम गुड़री गौरी बाजार, दशरथ गुप्ता निवासी रूपनदेही भैरहवां, अमर राज गिरी सांनपा 14 साल्यान, नमराज खरदा साल्यान नेपाल, मोहम्मद सलीम अंसारी धर्मशाला गोरखपुर, अफरोज निवासी धनौलिया नालंदा बिहार, दीनदयाल निवासी नक्शा बक्सा चौक बाजार महाराजगंज, मुकेश यादव, विनोद प्रसाद गुडरी, नवनाथ यादव ग्राम इटवा टोला पिपरिया गौरी बाजार, हरिहर विश्वकर्मा मुण्डेरा बाबू अहिरौली बाजार कुशीनगर, रामकुमार वर्मा ग्राम धमौली थाना लार और उमेश चंद्र यादव गठुआ खास हरपुर बुदहट गोरखपुर के विरुद्ध गौरी बाजार थाने में अवैध तरीके से डीजल चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा बैतालपुर स्थित इंडियन ऑयल डिपो के ओमप्रकाश व भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन के हरीराम तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन के पंकज गर्ग ने अलग-अलग तहरीर देकर अज्ञात लोगों के विरुद्ध टैंकर से पेट्रोलियम पदार्थों की चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने कारपोरेशन के अधिकारियों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध डीजल चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।