फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उग्रसेन सेतु से संदिग्ध परिस्थिति में युवक गायब, डूबने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। उग्रसेन सेतु से संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक के गायब हो गया। पुल पर जुटे लोग मिले मोबाइल को लेकर नदी में छलांग लगाने की आशंका व्यक्त कर रहे थे। पुल से युवक के संदिग्ध हालात में गायब होने से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

जयनगर निवासी गोपाल मद्धेशिया के छह संतानों में चौथे नंबर का बेटा रामेश्वर उर्फ गोलू बुधवार की शाम करीब 7.30 बजे बिना कुछ बताए घर से कहीं चला गया। परिजनों का कहना है गोलू ने रात 8.30 बजे के करीब फोन पर बात किया था। देर रात घर न लौटने पर परिजनों ने उसके नंबर पर फोन किया, लेकिन उसकी जगह किसी और ने फोन रिसीव किया और बताया कि मोबाइल फोन उग्रसेन सेतु पर मिला है। जानकारी होते ही परिजन पुल पर जुट गए, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। गोलू के संदिग्ध हालात में गायब होने की सूचना पर पत्नी रीमा का रो-रोकर बुरा हाल है। जबकि बच्चे आराध्या और अर्पित कुछ समझ नहीं पा रहे थे। प्रभारी थाना निरीक्षक सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। पुल पर मिले मोबाइल के आधार पर नदी में छलांग लगाने की आशंका है। इसी आधार पर नदी खंगालने का कार्य किया जा रहा है।

दो लोगों से कर्ज लेने की दी थी जानकारी
बरहज। रामेश्वर उर्फ गोलू का मोबाइल किसी और के हाथ लगने से आधे घंटे पहले उसने पिता से बातचीत में नगर के ही दो लोगों का कर्जदार होने की बात बताई थी। पिता का कहना है कि बातचीत में उसने मोहल्ले के एक व्यक्ति से 40 और दूसरे से नौ हजार रुपये कर्ज लेने की बात बताया था। उसने फोन पर ही परिवार के लोगों के भोजन करने के बारे में पूछा। बहन, पत्नी और मां ज्ञानमती से भी बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें