फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: शादी समारोह में विषाक्त भोजन करने से 10 महिलाएं बीमार, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

Sun, 12 Jun 2022 03:11 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया

सार

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि विषाक्त भोजन करने से 10 युवतियां और महिलाएं बीमार हो गई थी। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जनपद के भटनी में शादी समारोह के दौरान भोजन करने के बाद 10 महिलाएं अचानक बीमार पड़ गई। परिवारजन सभी को लेकर सीएचसी पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसमें कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन


भटनी इलाके के लालचक गांव में एक शख्स के घर में शादी समारोह था। रिश्तेदार व ग्रामीणों के भोजन के उपरांत शनिवार की देर रात महिलाओं ने भोजन किया। भोजन के एक घंटे बाद गुड्डी देवी (25) संध्या (18) सविता (17) रिंकू (22) लवंगी देवी (45) सलोनी (18 ) प्रियंका (25) प्रीति (18) कमलावती (19) और विन्दा देवी (35) की तबीयत खराब हो गई।  

किसी तरह रात बीतने के बाद घर वाले रविवार सुबह उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रारंभिक इलाज के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि विषाक्त भोजन करने से 10 युवतियां और महिलाएं बीमार हो गई थी। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें