फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के पास 5 घरों में डाका, सपा नेता की हत्या

Wed, 02 Jul 2014 04:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गजरौला, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में गजरौला के कुमराला तिराहा पुलिस चौकी से मात्र 50 मीटर दूर करीब 12 बदमाशों ने सोमवार रात नर्सिंग होम समेत पांच घरों से लाखों की संपत्ति लूट ली।
विज्ञापन


विरोध करने पर नर्सिंग होम संचालक व सपा नेता डा. आदिब चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से लोगों में दहशत है और वे पुलिस सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं।

हथियारबंद बदमाशों ने सोमवार रात करीब 12 बजे पक्का पुल पर ट्रक चालक दीपक, मिष्ठान विक्रेता रईस और मजदूर रवि के घर पर धावा बोलकर परिजनों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौका ए वारदात पर पहुंची पुलिस

यहां से महिलाओं के कुंडल, अंगूठी और एक लाख रुपये समेत लाखों का सामान लूट लिया। बाद में बदमाशों ने पास ही स्थित वाजिल की बेकरी पर धावा बोल दिया। यहां मौजूद पांच कारीगरों को गनप्वाइंट पर लेकर 30 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने पांचों कारीगरों, रईस और रवि के परिजनों को बेकरी में बंद कर दिया।

इसी तरह बदमाशों ने तिगरी रोड स्थित अमन नर्सिंग होम पर धावा बोला। विरोध करने पर बदमाशों ने नर्सिंग होम संचालक व सपा नेता डा. आबिद चौधरी के पेट में गोली मार दी। बदमाशों ने डाक्टर के घर से मोबाइल फोन, लैपटॉप जेवरात आदि सामान लूट लिया।

बदमाशों के जाने के बाद परिजनों ने चौकी पर घटना की सूचना दी। घायल डाक्टर ने मेरठ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर मंगलवार सुबह डीआईजी और एसपी ने मौका मुआयना कर जल्द घटना का खुलासा करने का दावा किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें