काशी पहुंचे क्रिकेटर इशांत शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
क्रिकेटर इशांत शर्मा शुक्रवार की शाम को अपनी ससुराल काशी पहुंचे। इसके बाद गंगा आरती में उन्होंने हिस्सा लिया। वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा मां गंगा की आरती में पहुंचे इशांत शर्मा परिवार के साथ आरती देख भाव विभोर हो उठे।
गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र, हनुमान यादव ने प्रसाद देकर स्वागत किया। उनके साथ उनकी साली पद्मश्री प्रशांति सिंह भी मौजूद रहीं। आपको बता दें इशांत शर्मा की शादी वाराणसी की प्रतिमा सिंह से 2016 में हुई थी। प्रतिमा इंडियन वुमन्स नेशनल बास्केटबॉल टीम की सदस्य हैं।