फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने चाय नहीं बनाई तो अपने 5 बच्चों को मार डाला

Tue, 28 May 2013 11:44 AM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच बच्चों की बेरहमी से हत्या करने वाले एक पिता को गाजियाबाद की अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन


सरकारी वकील राजीव कसाना ने बताया कि दिल दहला देने वाली यह घटना 8 जून 2009 को विजयनगर थाना क्षेत्र की रोजी कॉलोनी में हुई थी।

वारदात वाले दिन रविंद्र वर्मा ने पत्नी दुर्गावती से चाय मांगी तो उसने देने से इनकार कर दिया। गुस्से में पागल रविंद्र ने अपने पांच बच्चों अंजली (13), प्रीति (11), प्रियंका (9), देवराज (5) और 9 माह के युवराज की सिल बट्टे से सिर कुचलकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


उसने पत्नी पर भी हमला किया था, लेकिन वह बच गई।

बताया जाता है कि शराबी रविंद्र अक्सर बच्चों और पत्नी को मार डालने की धमकी दिया करता था।

एडीजे-7 अरुण चंद्र श्रीवास्तव की कोर्ट ने उसे दोषी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई। इसके साथ ही अपने पूर्व के बयान से मुकर जाने पर कोर्ट ने पत्नी के खिलाफ भी मामला दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


फैसला सुनाए जाने के बाद हत्यारे रविंद्र ने इच्छा मृत्यु देने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें