फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः बीएड एडमिशन के लिए काउंसिलिंग कल से

Fri, 07 Jun 2013 12:37 PM IST
मेरठ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कॉलजों में बीएड की एडमिशन की प्रक्रिया शनिवार से शुरु हो रही है। काउंसिलिंग के पहले चरण में एक से 40 हजार तक की रैंक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ (सीसीएसयू) ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए इस बार तीन दिनों तक काउंसिलिंग सेंटरों पर कागजात सत्यापन की व्यवस्था की है।

तीन दिनों में लॉक करें ऑनलाइन च्वॉइस
इन्हीं तीन दिनों में अपने कॉलेजों की ऑनलाइन च्वॉइस भी लॉक की जा सकती हैं।

स्टूडेंट घर बैठे या साइबर कैफे से च्वॉइस लॉक कर सकते हैं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने भी काउंसिलिंग की तैयारी कर ली है। सत्यापन के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय ने सीसीएसयू को 295 कॉलेजों की लिस्ट भेजी है।

मेरठ में सत्यापन के लिए ये हैं केंद्र
मेरठ में सत्यापन के लिए बनाए गए चार केंद्रों में सर छोटूराम इंस्टीट्यूट, जेपी इंस्टीट्यूट मवाना रोड, दीवान इंस्टीट्यूट परतापुर बाईपास और नीलकंठ इंस्टीट्यूट शामिल हैं।

बीएड प्रवेश परीक्षा की आयोजक गोरखपुर विश्वविद्यालय ने सभी केंद्र पर एक ऑब्जर्वर तैनात करने के आदेश दिए हैं। काउंसिलिंग में बतौर पंजीकरण शुल्क अभ्यर्थी से 400 रुपए लिए जाएंगे।
विज्ञापन


सत्यापन की तारीख रैंक के हिसाब से तय की गई है।

पहले चरण की काउंसिलिंग का कार्यक्रम
तिथि-----------------------------------प्रक्रिया
8 से 10 जून----------------------अभिलेख सत्यापन
10 से 12 जून----------------------विकल्प चयन
13 जून-----------------------------आवंटन घोषणा
13 से 15 जून---------------------बैंक में शुल्क जमा

सत्यापन तिथि             सामान्य रैंक
8 जून-------------------------------1 से 5000
9 जून-------------------------------5001 से 20000
10 जून------------------------------20001 से 40000
12 जून------------------------------40001 से 50000
13 जून------------------------------50001 से 70000
14 जून------------------------------70001 से 90000
19 जून------------------------------90001 से 110000
20 जून-----------------------------110001 से 130000
21 जन-----------------------------130001 से 150000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें