फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब शराब ठेके पर पहुंच गया मगरमच्छ, उड़े होश!

Wed, 07 May 2014 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामराज (मेरठ)
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ में देवल गांव के शराब ठेके पर मंगलवार सुबह मगरमच्छ देखकर सेल्ससैन की हालत खराब हो गई। यह बात फैली तो मगरमच्छ को देखने के लिए मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों की सहायता से उसे बांधकर मध्य गंगनहर में छोड़ दिया।
विज्ञापन


दिल्ली-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मध्य गंगनहर के निकट ही देवल गांव बसा है। गांव में नहर से कुछ ही दूरी पर शराब का ठेका है। रात में किसी समय मध्य गंगनहर से निकलकर लगभग 8 फीट लंबा एक मगरमच्छ ठेके के पास पहुंच गया।
विज्ञापन

गंगनहर में छोड़ने से ग्रामीणों में रोष

मंगलवार सुबह ठेके का सेल्समैन सोकर उठने के बाद आंख मलते हुए कमरे से बाहर निकला तो सामने मगरमच्छ देख उसकी हालत खराब हो गई। उसने इसकी सूचना तत्काल गांव में दी तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

इसी बीच ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग के कर्मचारियों को दी। इस पर वनकर्मी वहां पहुंच गए और गांव वालों की मदद से मगरमच्छ को बांधकर मध्य गंग नहर में छोड़ दिया।

मगरमच्छ को मध्य गंगनहर में छोड़े जाने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने मगरमच्छ को नहर की बजाय कहीं अन्यत्र छोड़ने की मांग की थी। क्योंकि कभी भी मगरमच्छ नहर से निकलकर गांव में पहुंच सकता है। वह गांव वालों और बच्चे को अपना निवाला भी बना सकता है। इससे ग्रामीणों में दहशत भी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें