फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद हेमराज की पत्नी का अनशन जारी, हालत बिगड़ी

Sun, 13 Jan 2013 10:44 PM IST
मथुरा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां के गांव शेरनगर खैरार में शहीद हेमराज का सिर वापस लाने सहित दस सूत्री मांगों को लेकर उसकी मां मीना और पत्नी धर्मवती का अनशन रविवार को भी जारी रहा। उनकी तबियत बिगड़ने पर चिकित्सकों के एक दल ने गांव में पहुंचकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया और उपचार किया।
विज्ञापन


इस बीच रविवार को गांव पहुंचे सांसद जयंत चौधरी ने अनशन समाप्त करने की अपील करते हुए उन्हें दूध पिलाया। इसके बाद भी परिजनों ने अनशन तोड़ने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि मांगें पूरी होने तक अनशन जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी सेना ने बर्बर तरीके से नियंत्रण रेखा को पार कर हेमराज की हत्या कर दी थी।

हेमराज के परिजनों से मिलेंगे गडकरी और राजनाथ
भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर शहीद हुए मथुरा के शहीद हेमराज के परिजनों से मिलने के लिए सोमवार को उनके घर जाएंगे। यहां वे शहीद हेमराज को श्रद्धांजलि देंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर उत्तर प्रदेश के पार्टी अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी और मीडिया विभाग के प्रमुख श्रीकांत शर्मा भी मौजूद रहेंगे। भाजपा नेता सोमवार सुबह साढ़े दस बजे मथुरा में शेरनगर स्थित शहीद हेमराज के घर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें