फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में ढहा दिया मदरसा, भेजी गई नौ थानों की फोर्स

Sun, 10 Aug 2014 01:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खटेटा (आंवला)
विज्ञापन
विज्ञापन
कलारी गांव, धौराटांडा, मिलक महमूदपुर, मन्हेरा और दुनका के बाद बरेली जिले में खटेटा गांव में शुक्रवार को सांप्रदायिक उन्माद का माहौल बनाया गया। मदरसे को मस्जिद बताते हुए जुमे की नमाज अदा करने संबंधी पोस्टर लगाने पर दो समुदाय आमने-सामने आ गए। आधी रात को एक पक्ष की भीड़ ने मदरसे की दीवार को ढहा दिया। घटना के बाद एसपी देहात, एडीएम प्रशासन रात को ही फोर्स के साथ गांव पहुंच गए।
विज्ञापन


रातोंरात ढही दीवार चुनवा दी गई और ऊपर प्लास्टिक के तिरपाल डाले दिए गए। मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है और इनको मिलाकर 14 को नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ बलवे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

हालात नियंत्रण में है, लेकिन तनाव बरकरार है।

मदरसे में जुमे की नमाज पर विवाद

घटना के मूल में गांव में कुछ दिनों में पहले लगा एक पोस्टर था जिसमें मदरसे को मस्जिद बताते हुए जुमे की नमाज एक बजे होने का जिक्र था। पुलिस ने इस पोस्टर को हटवा दिया था लेकिन शुक्रवार दोपहर को नमाज में बाहरी लोगों के आने पर आपत्ति जताते हुए दूसरे पक्ष वालों ने विरोध किया। इसके बाद वहां पुलिस तैनात कर दी गई। दोपहर में दूसरे गांव से नमाज पढ़ने यहां आ रहे कुछ लोग लौटा दिए गए।

शाम सात बजे भी दूसरे गांव से मगरिब की नमाज पढ़ने को आए लोगों को दूसरे पक्ष ने लौटा दिया। उसी दौरान गांव के ही दो लोग नमाज पढ़ने पहुंचे तो उन्हें भी लौटा दिया गया। दोनों पक्षों में इसी मसले पर कहासुनी बढ़ी तो रात नौ बजे पुलिस फिर से पहुंच गई। रात करीब 11 बजे युवकों का समूह उग्र हुआ तो करीब आधे घंटे बाद थाने पर अतिरिक्त पुलिस भेजने की सूचना पहुंची। इसी दौरान उग्र भीड़ ने मदरसे पर धावा बोल दिया।

मदरसे की दीवार ढहा दी गई। मारपीट में एक बुजुर्ग और एक युवक को अंदरुनी चोट आई हैं। इन्हें आंवला के अस्पताल भेजा गया है। करीब पौन घंटे तक हंगामे की स्थिति रही।
विज्ञापन

नौ थानों की फोर्स और एक प्लाटून पीएसी तैनात

हंगामे की सूचना पर बरेली से महिला थाने की टीम के अलावा कुल आठ थानों की पुलिस टीमें, आंवला और मीरगंज के सीओ, 13 इंस्पेक्टर-थाना प्रभारी और एक प्लाटून पीएसी ने रात दो बजे ही गांव में डेरा डाल दिया। पुलिस के पहुंचते ही बलवाई गांव से निकल भागे।

मौलाना शहाबुद्दीन गांव पहुंचे
जमात-ए-रजा मुस्तफा के महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन और विधिक सलाहकार तसव्वुर हुसैन शुक्रवार को खटेटा पहुंचे। उन्होंने एडीएम प्रशासन अरुण कुमार और एसपी देहात ब्रजेश श्रीवास्तव से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित पक्ष की सुरक्षा की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें