फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: माचिस की जलती तीली से हुआ बवाल

Wed, 02 Jul 2014 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत जामुन मोहल्ले में मंगलवार रात एक युवक पर माचिस की जलती तीली फेंकने पर सांप्रदायिक बवाल हो गया। दोनों समुदाय के लोगों में जमकर पथराव हुआ।
विज्ञापन


आगजनी का प्रयास करने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। डीएम और एसएसपी ने देर रात दोनों समुदाय के लोगों से बातचीत कर मामला शांत करने की अपील की।

जामुन मोहल्ला स्थित मस्जिद में तराबी चल रही थी। इसी दौरान मस्जिद के बाहर अज्जू, फईम और पिंटू निवासी लालकुर्ती में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन

सांप्रदायिक बवाल में पांच घायल

आरोप है कि पिंटू ने माचिस की तीली जलाकर अज्जू के मुंह पर फेंक दी। इस पर दोनों में मारपीट हो गई। इससे वहां एक समुदाय के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने धार्मिक स्थल पर टिप्पणी करने का आरोप लगाकर दूसरे समुदाय के लोगों पर पथराव कर दिया।
      
इससे दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान एक युवक ने तीन राउंड गोलियां चला दीं। इससे वहां भगदड़ मच गई जिसमें पांच लोग घायल हो गए। लालकुर्ती में सांप्रदायिक बवाल की सूचना पर एसओ लालकुर्ती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लाठीचार्ज कर आमने-सामने पथराव कर रही भीड़ को खदेड़ा।

इसके बाद एक समुदाय की भीड़ ने लालकुर्ती बड़ा बाजार, हंडिया मोहल्ला समेत कई इलाकों में घुसकर घरों पर ईंट पत्थर बरसाए। एसएसपी ओंकार सिंह ने माहौल खराब होते देख वायरलेस सेट से शहर और देहात के सभी थानेदारों को पुलिस बल के साथ लालकुर्ती पहुंचने का कहा। पुलिस फोर्स पहुंची, तब जाकर भीड़ वहां से तितर-बितर हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें