फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेताओं की गुंडागर्दी, दरोगा को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में सहारनपुर के बेहट में ओवरलोड वाहनों का चालान कर रहे एआरटीओ पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए सपा नेताओं ने मंगलवार रात समर्थकों के साथ कोतवाली में धावा बोल दिया। कोतवाली के गेट पर ही एआरटीओ को गाड़ी से खींचकर धक्का-मुक्की की।
विज्ञापन


बचाव में आए दरोगा की पिटाई कर डाली। बमुश्किल अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें भीड़ के बीच से निकाला। एआरटीओ के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने का दबाव बनाने के लिए एआरटीओ और सीओ के साथ फिर से बदसलूकी करते हुए धक्का-मुक्की की गई। कुर्सियां उठाकर फेंकी गईं।

कई बार भीड़ में शामिल कुछ युवकों ने एआरटीओ और सीओ पर हमला करने का भी प्रयास किया।

पांच घंटे तक चला ड्रामा

करीब पांच घंटे चले ड्रामे के बाद जब पुलिस ने एआरटीओ और दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की, उसके बाद ही सपा नेता भीड़ को लेकर कोतवाली से बाहर निकले। वहीं सीओ हरिप्रकाश कसाना ने बताया कि जांच में सभी आरोप निराधार पाए गए हैं। ऐसे में मुकदमा समाप्त कर दिया गया है।

कोरसैंट से ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली को कोतवाली लेकर पहुंचे एआरटीओ केडी सिंह को एमएलसी उमर अली खान के भाई अली खान के साथ जमा भीड़ ने गाड़ी से बाहर खींच लिया और उन पर टूट पड़ी। उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे दरोगा हरिकिशन सिंह की पिटाई कर दी। अन्य पुलिसकर्मियों ने दौड़कर एआरटीओ और दरोगा को भीड़ से छुड़ाया और अंदर कोतवाली में लेकर आए।

सूचना मिलते ही सीओ हरिप्रकाश कसाना कोतवाली पहुंचे। उनके कुछ देर बाद ही एमएलसी उमर अली खान ने कोतवाली पहुंचकर एआरटीओ पर चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए एआरटीओ और पुलिस को खूब खरीखोटी सुनाई।
विज्ञापन

सीओ से धक्का-मुक्की, फेंकी कुर्सियां

उनके बाद शाजान मसूद और नगर पंचायत अध्यक्ष शाह महमूद हसन भी कोतवाली पहुंचे और ट्रैक्टर-ट्राली चालक से रिश्वत मांगने, एनकाउंटर करने की धमकी देने और मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।

मना करने पर भीड़ भड़क गई और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के कार्यालय में भीड़ सपा नेताओं के साथ एआरटीओ और सीओ के साथ धक्का-मुक्की पर उतर आई। कुर्सियां उठाकर फेंक दी।

रात करीब डेढ़ बजे पुलिस को एआरटीओ केडी सिंह और दरोगा हरिकिशन के खिलाफ ट्रैक्टर-ट्राली मालिक विशंभर दयाल शर्मा निवासी आर्य नगर सहारनपुर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ी। इसके बाद ही सपा नेता भीड़ को साथ लेकर कोतवाली से बाहर निकले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें