फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने बसपा सुप्रीमो पर कसा तंज, बच्चों के साथ मनाया पीएम का जन्मदिन

Mon, 17 Sep 2018 06:18 PM IST
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में महागठबंधन से पहले बसपा सुप्रीमो मायावती के बयान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को तंज कसते हुए कहा कि बुद्धिमान और होशियार लोग दूसरों को ठोकर लगती देखकर ही सबक सीख लेते हैं। समझने के लिए खुद बार-बार ठोकर खाना जरूरी नहीं है। दरअसल, पिछला विधानसभा चुनाव सपा व कांग्रेस ने मिलकर लड़ा था, फिर भी करारी हार मिली थी। अब बसपा भी इस गठबंधन का हिस्सा बनने को तैयार है। 
विज्ञापन

विकास रोकने की मंशा वाला गठबंधन नहीं होगा कामयाब 

दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जिला अस्पताल और महिला अस्पताल का निरीक्षण किया, फिर मीडिया कर्मियों से बात की। बसपा सुप्रीमो मायावती के गठबंधन से पीछे हटने से संबंधित सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनका विषय है। गठबंधन में किस चरित्र के लोग हैं, यह हर कोई जानता है। अवसरवादी और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए गठबंधन की बात हो रही है। विपक्ष की मंशा भारतीय राजनीति को अस्थिर करने की है। विकास रोकने की मंशा वाला यह गठबंधन कभी कामयाब नहीं होगा। 

कुशीनगर में भूख से नहीं टीबी से हुई मौत : योगी

कुशीनगर में भूख से हुई मौतों से संबंधित सवाल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दोनों ही मौतें भूख से नहीं बल्कि बीमारी से हुई थीं। दोनों को टीबी थी। मरने वालों के वहां अनाज की कमी नहीं थी। इस मामले की जांच कराई जा रही है कि मरने वालों को टीबी का उपचार मिला था कि नहीं। इसके लिए बोर्ड गठित किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन

कुष्ठ सेवाश्रम के बच्चों संग मुख्यमंत्री ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

मुख्यमंत्री ने सोमवार को बेतियाहाता स्थित चंद्रलोक कुष्ठ सेवाश्रम में रहने वाले बच्चों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। उन्होंने कुष्ठ सेवाश्रम के मंदिर में प्रधानमंत्री की लंबी उम्र के लिए पूजा अर्चना की। इस मौके पर योगी ने कहा कि प्रदेश के कुष्ठ रोगियों को प्राथमिकता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। योगी कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव पर 17 से 25 सितंबर तक अटल कार्यांजलि कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें केंद्र व प्रदेश सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। बताया कि कुष्ठ सेवाश्रम के बच्चों को मंगला देवी मंदिर परिसर में गोरक्षपीठ द्वारा संचालित स्कूल में निश्शुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें