फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सिगरेट पीने वालों को चुकानी होगी अधिक कीमत

Sun, 30 Jun 2013 12:39 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में सिगरेट पीने वालों को अब अधिक कीमत चुकानी होगी। राज्य सरकार 25 रुपये से अधिक के पैक पर यानी प्रीमियम सिगरेट पर 25 फीसदी के स्थान पर 50 प्रतिशत वैट वसूलने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


आयुक्त वाणिज्य कर विभाग ने इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेज दिया है, बस इस पर कैबिनेट की मुहर लगनी बाकी है। विभाग का मानना है कि इससे सरकार के खजाने में 190 करोड़ रुपये की वृद्धि होगी।

आयुक्त वाणिज्य कर कार्यालय द्वारा भेजे प्रस्ताव में तर्क दिया गया है कि उत्तर प्रदेश में सिगरेट पर वैट कम वसूला जा रहा है। अन्य राज्यों में सिगरेट पर अधिक वैट लिया जा रहा है।
विज्ञापन


इसलिए सिगरेट पर वैट की दरें नए सिरे से निर्धारित करने की जरूरत है। प्रस्ताव में कहा गया है कि 25 रुपये तक के सिगरेट पर 25 फीसदी ही वैट रखा जाए लेकिन 25 रुपये से अधिक के पैक पर वैट 50 फीसदी की दर से वसूली जाए।

इसमें तर्क दिया गया है कि 25 रुपये से कम का पैक वाला सिगरेट निम्न वर्ग के लोग पीते हैं जबकि 25 रुपये से अधिक का पैक वाला सिगरेट मध्य और उच्च वर्ग के लोग पीते हैं। मध्य और उच्च वर्ग के लोगों के लिए सिगरेट की अधिक कीमत चुकाने में कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

आयुक्त कार्यालय के इस प्रस्ताव पर शासन में उच्चाधिकारियों की बैठक में सहमति बन चुकी है। इसे जल्द कैबिनेट से मंजूरी लेने की तैयारी है।

कहां कितना वैट
सिगरेट पर सबसे अधिक वैट राजस्थान में 65 प्रतिशत लिया जा रहा है। पंजाब 50 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल 35 प्रतिशत, बिहार 30 प्रतिशत वैट व 15 प्रतिशत सरचार्ज, गुजरात 30 प्रतिशत, महाराष्ट्र 25 प्रतिशत, गोवा 22 प्रतिशत, दिल्ली, उत्तराखंड व आंध्र प्रदेश 20-20 प्रतिशत वैट लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें