फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: देवी पंडाल के युवकों से सीओ पर मारपीट के आरोप, विरोध में नहीं किया पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। देवी पंडाल में सजावट कर रहे दो युवकों का सीओ से विवाद हो गया। युवकों का आरोप है कि सीओ ने गाली देकर साउंड बंद करने के लिए कहा। मना करने पर सीओ ने मारपीट की। इसके विरोध में दुर्गा पूजा समिति ने रात तक पंडाल में अंधेरा रखा और पूजन नहीं किया। इस पर पुलिस कर्मियों से स्थानीय लोगों की नोकझोंंक भी हुई। यह भी आरोप है कि डीएम से शिकायत करने जाते समय युवकों को रोक दिया गया।
विज्ञापन

नव युवा दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि शुक्रवार की शाम को पंडाल में सजावट चल रही थी। साउंड पर भक्ति गीत बज रहा था। सीओ जयकरन सिंह हमराहियों के साथ आए और बिजली मिस्त्री को साउंड बंद करने के लिए कहा। बिजली मिस्त्री अलीम बाबू और कार्यकर्ता किशन साहू ने कहा कि इसकी परमीशन ली है। नौ दिन तक पंडाल में गाना बजेगा। आरोप है कि इस पर सीओ ने दोनों को पकड़कर थाने पहुंचा दिया। वहां मारपीट की गई। जानकारी होने पर कई कार्यकर्ता थाने पहुंचे और सीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। नारेबाजी कर युवकों ने देवी पंडाल की बिजली बंद कर दी। पूजन भी नहीं किया।
तनाव बढ़ता देख सीओ जयकरन सिंह व थाना प्रभारी विनोद राय देवी पंडाल पहुंचे। लगभग तीन घंटे बाद पूजन व सजावट जारी रखने पर सहमति बनी। पिटे युवकों ने आरोप लगाया कि शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम से शिकायत करने जा रहे थे तो उन्हें बाहर ही पुलिस कर्मियों ने रोक लिया। सीओ के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सीओ जयकरन सिंह ने बताया कि तेज आवाज में साउंड बज रहा था। इसे धीमा करने व सड़क पर यातायात प्रभावित न करने के लिए कहा था। मारपीट नहीं की है। फिलहाल समझौता हो गया है। इस मामले में किसी पर भी कार्रवाई नहीं गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें