फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-कांग्रेस एक परिवार की पार्टी भाजपा में सभी वर्ग शामिल : भूपेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को कर्वी में पार्टी कार्यालय के लिए भूमि पूजन किया। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताईं। सीतापुर कस्बे के होटल में बुद्धिजीवी वर्ग की गोष्ठी को भी संबोधित किया।
विज्ञापन

शहर में कलक्ट्रेट मार्ग पर भाजपा कार्यालय के भवन के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भूमि पूजन किया। गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख रामनारायण त्रिपाठी व अन्य पंडि़तों ने भूमि पूजन कराया। प्रदेश अध्यक्ष ने इसी स्थान पर सभा को संबोधित किया। कहा कि सपा और कांग्रेस एक ही परिवार की पार्टी है। इनका न कोई सिद्धांत है और न कोई संविधान है। भाजपा सभी वर्गों को सरकार के साथ व संगठन में भी शामिल करती है।
कहा कि सबको मालूम है कि अखिलेश के बाद उनके परिवार का ही कोई सपा का मुखिया बनेगा। यही हाल कांग्रेस का है। भाजपा में एक छोटा सा कार्यकर्ता भी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाता है। कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है। पिछली बार 11 करोड़ सदस्य बनाने गए थे। इस बार सदस्यता अभियान के पहले चरण में ही भाजपा पिछली बार से आगे निकल चुकी है।
विज्ञापन

इसके बाद सीतापुर कस्बा स्थित बिंदीराम होटल में बुद्धिजीवी वर्ग की गोष्ठी को संबोधित किया। कोल आदिवासियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। धारकुंडी आश्रम जाकर दर्शन भी किये। इसके पूर्व सुबह कामदनाथ के दर्शन किया।
कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिले के प्रभारी मंत्री मनोहर लाल मन्नू, प्रदेश कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव भी रहे।द
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें