फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या से क्षेत्र में फैली सनसनी

विज्ञापन
लालाराम निषाद- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के खरूई गांव के बाहर युवक की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों को शव नदी किनारे पत्थरों से बंधा मिला। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुछ ग्रामीणों ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहरवा के मजरा खरुही निवासी अशोक केवट ने बताया कि उसका भाई लालाराम केवट (30) गुरुवार को रात करीब नौ बजे से लापता था। रात उसके मोबाइल पर किसी ने फोन कर उसे बुलाया था। जिसके बाद वह चला गया। रातभर पता न चलने पर शुक्रवार की सुबह थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। गांव के चरवाहों ने बताया कि नदी के किनारे डेबरी हार में कुछ घसीटने के निशान देखे थे। उनकी सूचना पर वह नदी के किनारे तक पहुंचे। जहां पत्थरो से बंधी हुई लाश मिली। उन्होंने पुलिस को सूचना दी गई। मृतक का मोबाइल भी गायब है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। कुछ ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका जर्ताई है।शक है कि योजना बनाकर उसे बुलाया गया फिर उसका मोबाइल गायब कर दिया गया है। छह भाइयों में मृतक चौथे नंबर का था।
पुलिस ने बताया कि मृतक के बड़े भाई अशोक कुमार की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें