फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधारी मांगने आये युवक का रेल पटरी पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। मारकुंडी थाना क्षेत्र के रेल पटरी पर एक युवक का शव मिला है। मृतक के परिजनों ने युवक पर हत्या कर शव रेल पटरी पर फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मप्र के मझगवां थाना अंतर्गत चोरहा गांव निवासी रमेश यादव (25) के परिजनों ने बताया कि घर से शुक्रवार की शाम वह मारकुंडी गांव में एक युवक से उधारी के रुपये लेने की बात कह निकला था। रात में सूचना मिली कि उसकी ट्रेन की चपेट में गंभीर घायल हो गया। अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। वहीं मृतक के परिजनों ने आशंका जताई है कि उधारी मांगने पर रुपये न देने को लेकर विवाद होने की ग्रामीणों ने जानकारी दी है। इसी विवाद पर कुछ आरोपियों ने मिलकर उसे मारा पीटा और रेल पटरी पर फेंक दिया है। थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि अभी इस तरह की कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें