चित्रकूट । भाजपा की सभी मंडलों की मंडल कार्यशालाएं सोमवार को हुई। कार्यशालाएं मतदाता सूची कार्य, सदस्यता अभियान, आदि विषयों को लेकर आयोजित की गयी थी। सरधुवा, रामनगर, ऐंचवारा मंडल की कार्यशाला में जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता संकल्प लेकर सभी कार्य समय से पूर्व पूर्ण करें। मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारी प्रभावी रूप से बूथों तक विधिवत योजना करें। भाजपा की फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प लेकर कार्य करें।
जिला महामंत्री आलोक पांडेय ने कर्वी, पहाड़ी व शिवरामपुर मंडल की कार्यशाला में कहा कि सभी कार्यकर्ता टीम भावना से काम करें। जिला महामंत्री राजेश जायसवाल, राघवेंद्र सिंह और अश्विनी अवस्थी ने मऊ, बरगढ़, मानिकपुर, भरतकूप, गनींवा मंडल की कार्यशाला को संबोधित किया।
इस मौके पर विधान सभा विस्तारक सुमित प्रजापति, सौरभ चौधरी, मंडल प्रभारी तीरथ, संतोष, जय प्रकाश, रवि प्रकाश, दिनेश सिंह, शिवशंकर, राजीव, जिला मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।