फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का शव फांसी के फंदे में लटका मिला, हत्या का आरोप

विज्ञापन
फोटो-10- महिला की मौत के बाद गमगीन बैठे परिजन - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र अंतर्गत भैसौंधा गांव में महिला का शव घर में फांसी के फंदे से लटकता मिला। मायका पक्ष ने दहेज की खातिर प्रताड़ित करने और हत्या करने के आरोप लगाए हैं। मायका पक्ष ने मृतका के पिता के आने पर ही पोस्टमार्टम कराने की जिद की। इसे लेकर गांव में दोनों पक्ष के बीच तनाव की स्थिति बनी। पुलिस पोस्टमार्टम हाउस में रखाने की बात कहकर शव गांव से ले आई।
विज्ञापन

भसौंधा गांव के मजरा खप्टिहा निवासी सुमन (20) पत्नी अंश कुमार का शव शनिवार की सुबह घर में फांसी से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतार कर पंचनामा कराया। पति व अन्य परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात को सब सामान्य था। सभी परिजन खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने गए थे। शनिवार की सुबह जागे तो कमरे में सुमन को फंदे से लटका देखा।
मृतका के चाचा चुनबाद ने बताया कि एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी। आरोप लगाया कि एक सप्ताह पूर्व पति ने पिटाई की थी। इसके बाद बाहर कमाने चला गया। ससुराल में मारपीट कर हत्या के बाद शव लटका दिया गया है। थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें