फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के घर में घुसे युवक ने महिला से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर महिला का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

गांव की महिला ने बताया कि वह अपनी बेटी सोमवार की रात को घर के अंदर सो रही थी। इसी बीच दूसरे गांव का निवासी चंद्रपाल त्रिपाठी चुपचाप घर के अंदर आ गया और सोते समय मुंह दबाकर उसे दूसरे कमरे में ले गया। इसके बाद धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। भागते समय उसका मोबाइल कमरे में गिर गया। जिसे लेने के लिए वह दोबारा आया तो महिला ने चिल्लाकर विरोध किया तब वह धमकी देता हुआ भाग निकला। महिला ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें