फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

विज्ञापन
विज्ञापन
बरगढ़। थाना अंतर्गत कलचिहा गांव मंगलवार की रात लगभग अज्ञात कारणों के चलते महिला ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मृतका के पिता ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कलचिहा गांव की मंजू पत्नी संदीप पांडेय अपने ससुराल में अज्ञात कारणों के चलते मंगलवार की रात को घर में फांसी लगा लिया। पति संदीप पांडेय ने बताया कि घटना के समय वह रिश्तेदारी में निमंत्रण करने के लिए गया था। जब घर लौटा तो पत्नी फांसी के फंदे से लटकी मिली। जिस पर पुलिस व पत्नी के मायके में सूचना दिया। मृतका मंजू का मायका भरतकूप थाना अंतर्गत सभापुर गांव है।
मृतक के पिता रामजीआवन ने बताया कि दहेज न देने पर उसकी पुत्री को प्रताड़ित किया जा रहा था। इस मामले में बरगढ़ थानाध्यक्ष सरिता श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टि में यह घटना खुदकुशी लग रही है। किसी ने इस मामले में अभी तहरीर नहीं दिया है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें