फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ता से अशोभनीय बात करने पर निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बिजली उपभोक्ता से अशोभनीय तरीके से बात करने पर ड्यू्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के 33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र बोडी पोखरी में तैनात एसएसओ पृथ्वीपाल यादव का एक उपभोक्ता से मोबाइल में बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ। उपभोक्ता की विद्युत सप्लाई को लेकर की गई शिकायत पर बातचीत की गई। जिसमें विद्युतकर्मी पर आरोप है कि उपभोक्ता को 1911 टोल फ्री नंबर पर शिकायत करने पर फटकार लगाई। उसने विभागीय अधिकारियों से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक के लिए अशोभनीय शब्दों का प्रयोग कर बात की है। जिसमें यह भी कहा गया कि सरकार बदलने पर वह बतायेगा कि कैसे नौकरी की जाती है। बुधवार को यह ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल होता रहा। इस संबंध में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने संज्ञान में लेकर विभागीय अधिकारियों से पूूछताछ की। राजापुर अधिशासी अभियंता केके वर्मा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर प्र्रथम दृष्टया आरोपी एसएसओ को ड्यूटी से निष्कासित कर दिया गया है। उसके स्थान पर दूसरे की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें