फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों का पुलिस चौकी पर हंगामा

Tue, 08 Dec 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सरैंया  (चित्रकूट)।  दरोगा पर प्रधान पद के स्वजातीय प्रत्याशी का समर्थन करने का आरोप लगा ग्रामीणों ने पुलिस चौकी पर हंगामा किया। कुर्सियां तोड़ डाली। साथ ही कमरे में रखा कंप्यूटर भी तोड़ दिया। सूचना मिलने पर आसपास के कई थानों की फोर्स के साथ डीएम व एसपी मौके पर पहुंचे। सरैंया के तमाम ग्रामीण मंगलवार शाम गांव में स्थित पुलिस चौकी पर पहुंच गए। वे चौकी के दरोगा पर एक गांव के प्रधान पद के स्वजातीय उम्मीदवार का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दारोगा स्वजातीय प्रत्याशी के पक्ष में अन्य प्रत्याशी के समर्थकों को फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दे  रहे हैं। नारेबाजी करते हुए पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को कमरे से बाहर निकाल दिया और कुर्सी मेज तोड़ डाली। कमरे की खिडकियां भी तोड दिया।
विज्ञापन



वहां रखा कंप्यूटर व अन्य सामग्री को भी क्षति पहुंचाई। इसकी जानकारी मिलने पर कोतवाल रनवीर सिंह समेत मानिकपुर, बरगढ़, रैपुरा, मारकुंडी व  राजापुर थानाध्यक्ष  पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। भारी संख्या में फोर्स आते देख ग्रामीण भाग निकले।
विज्ञापन


कुछ देर बाद डीएम व एसपी ने भी मौका मुआयना किया। कोतवाल रनवीर सिंह ने बताया कि  ग्रामीणों का इस तरह चौकी पर हमला करना कानूनन अपराध है। यदि ग्रामीणों की शिकायत चौकी प्रभारी नहीं सुन रहे थे तो उच्चाधिकारियों को बताना चाहिए। तोड़फोड़ करने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है।

 उधर, चौकी प्रभारी ने बताया कि वह किसी का पक्ष नहीं  ले रहे हैं। आचार संहिता का पालन कराने के लिए सबको निर्देश दिए गए थे। को निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें