फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के खेल में चटकी लाठियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। थाना क्षेत्र के मटियारा गांव में बच्चाें के गेंद खेलने के विवाद को लेकर दो परिवार के सदस्य भिड़ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठियां चल गई। मारपीट में दोनों पक्ष से सात लोग घायल हो गए। मामले को लेकर दोनाें पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मटियारा गांव के शिवमनोरथ व विपक्षी रामचंद के परिवार के बच्चे बुधवार की सुबह घर के बाहर गेंद खेल रहे थे। बच्चों काकिसी बात को लेकर विवाद होने पर मारपीट होने लगी। यह देखकर दोनों पक्ष के अन्य लोग बाहर आ गए और आपस में पहले गालीगलौज की। इसके बाद लाठी चलने लगी। मारपीट में शिव मनोरथ, पुरुषोत्तम, रामबहोरी, लुमिया घायल हो गए। दूसरे पक्ष से रामचंद्र आदि के चोट लग गई। मामले को लेकर दोनों पक्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि बच्चों के गेंद खेलने के विवाद में झगड़ा हुआ है। मामला दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें