चित्रकूट। जिले में 18 वर्ष से ऊपर वाले लोगों को कोरोना का टीका लगवाने के लिए ऑनलाइन सुविधा शुरू हो गई है। कोरोना वैक्सीनेशन का काम देख रहे डा. मुकेश पहाड़ी ने बताया कि बुधवार की शाम से पंजीयन ऑनलाइन शुरू हो गया है।
इसलिए अभी एक दिन का आंकड़ा नहीं मिल पाया है। ऑनलाइन के अलावा जिले में जहां भी पहले से कोरोना वैक्सीनेशन का काम चल रहा है वहां जाकर लोग आधारकार्ड ले जाकर पंजीयन करा सकते हैं। बुधवार को जिले में 231 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। (संवाद)