फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्य समाज ने बंजारी माता की पूजा कर बांटा प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर। कसौंधन, अग्रहरि व अयोध्यावासी वैश्य समाज के तत्वावधान में भगवान शिव के शिवाला में रुद्राभिषेक, पूजा अर्चना के बाद कसौंधन समाज के अध्यक्ष के द्वारा गोमाता की पूजा की गई। कुलदेवी बंजारी माई की विधिवत पूजा अर्चना, हवन व आरती हुई।
विज्ञापन

कस्बे के विद्वान पंडित बिहारीलाल द्विवेदी ने वेदमंत्रों के साथ बंजारी माई की पूजा कराई। कोविड गाइड लाइन के अनुसार मंदिर परिसर व समाज के कुछ लोगों के घरों में शोभा यात्रा के साथ बंजारी माई की पूजा अर्चना की गई। शिवपूजन गुप्ता, शारदा प्रसाद अग्रहरि, जगदंबा प्रसाद गुप्ता, कैलाशचंद्र गुप्ता, मिट्ठूलाल गुप्ता, नत्थूलाल गुप्ता, रामनरेश गुप्ता, गिरजाशंकर गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, संतोष गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, रोहित गुप्ता, मुन्नालाल गुप्ता, मन्नीलाल गुप्ता, भगवानदास गुप्ता बावन, रज्जन प्रसाद गुप्ता, संतोष अग्रहरि, सुंदरलाल अग्रहरि, नत्थूलाल अग्रहरि, देवीदयाल अग्रहरि, कमलेश अग्रहरि, सत्यनारायण अग्रहरि आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें