फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीला धंसने से मिट्टी में दबीं दो किशोरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर। थाना क्षेत्र के कुसेली गांव के बाहर मिट्टी खुदाई के दौरान टीला धंसने से दो किशोरियां दब गई। हालत गंभीर होने पर दोनों किशोरियों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कुसेली गांव में रविवार की सुबह गांव के राममिलन की पुत्री मीरा देवी (14) व राजरानी (15) पुत्री बच्चीलाल अन्य लड़कियों के साथ कच्चे घर के मरम्मत के लिए मिट्टी लेने गई थी। मिट्टी खुदाई के दौरान अचानक टीला धंसने से दोनो दब गई। यह देख अन्य लड़कियों ने मदद की गुहार लगाई। आनन फानन पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने मलबा हटाकर बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। जहां गंभीर दशा के चलते डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर किया है। जिन्हें चिकित्सा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें