चित्रकूट/मानिकपुर। मानिकपुर क्षेत्र वनक्षेत्र में रहने वाले आदिवासियों ने वन विभाग व पुलिस के उत्पीड़न को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया। आरोप लगाया कि वनविभाग की जमीन कब्जा करने के मामले में फर्जी मामला दर्ज कर आदिवासियों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला को दिए ज्ञापन मेें ऊंचाडीह गांव के मुरकटा गांव के आदिवासी कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया। कहाकि 29 दिसम्बर को मानिकपुर थाना पुलिस ऊंचाडीह गांव के मुरकटा गांव पहुुंचकर महिलाओं के साथ अभद्रता किया। वनाधिकार कानून को सही तरीके से लागू किया जाए। इस मौके पर दलित अदिवासी अधिकार मंच के संयोजक माता दयाल, मुन्नी, ज्ञानमती, गुलाब देवी, सोनी, साधना, पूजा, निराशा, रानी, संतोष, कुसुकली, इंद्रकली, सुमन आदि मौजूद रहे।