फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समितियों में डीएपी खाद का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। एक दो समितियों में ही डीएपी की खाद उपलब्ध होने से किसान परेशान हैं। कई सहकारी समितियों में ताला लटका है। कुछ केंद्रों में किसानों ने कहा कि उन्हें डीएपी की जगह अन्य खाद जबरन दी जा रही है।
विज्ञापन

जनपद में 39 सहकारी समितियों केंद्र खाद उपलब्ध कराने के लिए बनाए गए है। जहां इस समय डीएपी खाद का टोटा बना हुआ है। बाजार मेें भी खाद उपलब्ध नहीं है। जिससे किसान परेशान है। सुबह से लेकर शाम तक समितियों मेें बैठे रहते है। इसके बाद भी डीएपी खाद न मिलने से किसान निराश है। किसान उमाशंकर निवासी अशोह गांव, सुरेश सिंह निवासी चकौंध, कमलेश सिंह निवासी देवकली ने बताया कि डीएपी खाद नहीं मिल रही है। जिससे गेहूं की फसल प्रभावित हो रही है। यदि समय से खाद नहीं मिली तो फसल का उत्पादन कम होगा। हालांकि शुक्रवार को जिला मुख्यालय के इफ्को केंद्र से डीएपी खाद बांटी गई। उप कृषि अधिकारी डा. राजेश कुमार ने बताया कि दो से तीन दिन के अंदर डीएपी की खाद रैक जिले मे आने वाली है। जो तत्काल समितियों की गोदामों में पहुुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें