फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से व्यापारी की मौत

विज्ञापन
फोटो-4- गमगीन बैठे मृतक के परिजन- संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेड़ी पुलिया के पास बोलेरो की टक्कर से व्यापारी की मौत हो गई। व्यापारी इलेक्ट्रिक की दुकान में रखी बेटे की स्कूल यूनिफॉर्म लेने जा जा रहा था।
विज्ञापन

खुटहा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार केशरवानी (34) केसरवानी इलेक्ट्रिक की दुकान किए था। शुक्रवार को कर्वी से दुकान बंद कर रात में घर गया। घर पहुंचने पर बेटे शिवम ने कहा कि स्कूल यूनिफॉर्म दुकान में रखी है। इस पर सुरेंद्र बाइक से कर्वी यूनिफॉर्म लेने आ रहा था।
बेड़ी पुलिया के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक छिटककर दूर जा गिरा। आसपास के लोगों ने पुलिस सूचना दी और जिला अस्पताल लाए। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जीजा दिलीप कुमार ने बताया कि सुरेंद्र पांच साल से बस स्टैंड पर इलेक्ट्रिक की दुकान किए था। एक पुत्र और एक पुत्री है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। उसके सिर और पेट पर गंभीर चोट आईं, जो मौत की वजह मानी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें