फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: चित्रकूट में हैं उद्योग की बड़ी संभावनाएं

Sun, 07 Jan 2024 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के दो दिवसीय प्रांतीय व्यापारी महाकुंभ का समापन रविवार को हुआ। इसमें संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री ने उद्योगपतियों से कहा कि चित्रकूट में बड़ी फैक्टरी लगाएं ताकि शहर उद्योगों का हब बन सके, यहां उद्योगों के लिए बड़ी संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

रविवार को दो दिवसीय प्रांतीय व्यापारी महाकुंभ के अंतिम दिन अमेठी से जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाले के निदेशक राजेश अग्रहरि, श्याम ग्रुप के निदेशक विदुप अग्रहरि सहित अन्य उद्योगपतियों का कार्यक्रम संयोजक राष्ट्रीय महामंत्री शानू गुप्ता समेत जिले के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक ने कहा कि 150 वर्ष पहले चित्रकूट उद्योग, व्यापार और रोजगार का केंद्र था। उन्होंने महाकुंभ में आए उद्योगपतियों से आग्रह किया कि जिले में फैक्टरी स्थापित करें, ताकि चित्रकूट उद्योग का हब बने।
उद्योगपति राजेश मसाला के निदेशक राजेश अग्रहरि ने कहा कि जल्द ही जिले में उद्योग व व्यापार के बड़े आयाम स्थापित होंगे। श्याम ग्रुप के निदेशक विदुप अग्रहरि ने कहा कि यहां नए उद्योगों को स्थापित करने की योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन

इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन कामदगिरि पीठ के संत मदनगोपाल दास ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि जीएसटी का सरलीकरण हो। कार्यक्रम में कई जिलों के व्यापारियों का जमावड़ा रहा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, जगत प्रशांत अग्रवाल, रविंद्र जायसवाल, आलोक आर्य, अजीत सिंह बग्गा, विनोद केसरवानी, डॉ सुधीर अग्रवाल, स्वप्निल अग्रवाल, अशोक गुप्ता, विनोद आर्य, प्रमोद जायसवाल आदि मौजूद रहे। संचालन युवा जिलाध्यक्ष शेषू जायसवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें