चित्रकूट। बुंदेलखंड क्षेत्र के हलछठ के पर्व के एक दिन पहले बाजार में रौनक देखने को मिली। महिलाओं ने बाजार से पूजा सामग्री खरीदी। चीनी के कोढ़वा सहित मिट्टी के कोढ़वा खूब बिके।
पुत्र की दीर्घायु की कामना का पर्व हलछठ आज मनाया जाएगा। जिससे एक दिन पूर्व शुक्रवार को बाजार में कोढवा सहित पूजा पाठ में लगने वाली अन्य सामग्री की दुकान सजी रहीं। जिसमें महिलाओं ने जमकर सामग्री खरीदी। अनाज की दुकानों से अनाज खरीदकर उसे भुजवाया गया। महुआ खाने की भी परंपरा चली आ रही है। इस पर्व में जिससे बाजार में महुआ की भी मांग रही। महिला राजरानी, मोनिका देवी, आरती देवी ने बताया कि शहर में हर तरह का अनाज खरीदना मुश्किल होता है। जिससे गांव से अनाज मंगाना पड़ता है। महंगाई के कारण भी समस्या है। अनाज को भूनने वालों की विशेष दुकानें खुली हैं। जहां लोग अलग अलग जिंस के अनाज की पुटकी लेकर उसे भुनाने के लिए लाइन लगाए देखे गये।