फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वाहन अनफिट मिले तो करें एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। परिवहन विभाग के डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने कहा कि बगैर परमिट व नान फिटनेस वाले संचालित स्कूल वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। अभियान चलाकर जांच कराएं । जिले में ई रिक्शा, टेंपो, टैक्सी, मालवाहक बडे़ वाहनों का करोड़ों रुपये राजस्व शुल्क बकाया पड़ा है। इसकी सख्ती से वसूली की जाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को ट्रांसपोर्ट डिप्टी कमिश्नर डा. विजय कुमार ने मुख्यालय के कालूपुर गांव के पास स्थित एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। एआरटीओ प्रदीप कुमार देशमनी के साथ बैठक कर स्कूल के वाहनों की फिटनेस जांच कराने के निर्देश दिए। जिनके फिटनेस के कागजात अपूर्ण हैं उनके खिलाफ कार्रवाई भी कराई जाए। पांच वर्षों से पंजीयन न कराने पर कार्रवाई करें। बगैर परमिट स्कूल वाहन नहीं चलने चाहिए। जिले में लगभग छह सौ भारी वाहन संचालित है। उनकी बकाया वसूली में तेजी लाएं। ई-रिक्शा, टेंपो के एक करोड़ से अधिक टैक्स बकाया होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त किया। कहा कि आरसी जारी कर टैक्स की वसूली की जाए। इस मौके पर यात्री कर अधिकारी वीरेंद्र कुमार, संतोष तिवारी, रामचंद्र, नीरज सेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें