फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रात में चार स्थानों पर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरगढ़। कस्बे के प्रमुख बाजार में दो दुकानों व दो घरों से चोरों ने लाखों रुपये कीमत का सामान पार कर दिया। घटना को लेकर स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

बरगढ़ बाजार में मंगलवार की रात जय परानू बाबा अपोलो टायर्स एजेंसी में सबसे पहले चोर शटर का ताला तोड़कर 12 टायर चोरी कर लिए। मालिक सुमित मिश्र ने बताया कि दो लाख से अधिक का माल चोर ले गये। पास में ही शैलेश तिवारी के जनरल स्टोर में एक लाख से अधिक का माल पार कर दिया। वही अवध नरेश यादव के घर में घुसकर चोर चार बैटरी व एक इनवर्टर व अन्य सामान सहित नगद 35 हजार ले गये। जिसकी कीमत लगभग दो लाख रुपये है। कुछ ही दूरी स्थित संजय तिवारी के घर में घुसे चोरों ने चांदी के जेवरात व नगद 25 हजार ले गये। कुल दो लाख से अधिक का माल ले गये। इसी घटना से पहले भी चचोखर गांव में बब्बू, रामलखन, कमलेश व अन्य के यहां चोरी हो चुकी है। जिसको लेकर स्थानीय व्यापारी व निवासियों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें