फोटो-7- जिला अस्पताल में पैदल महिला को साथ में ले जाते परिजन। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जिला अस्पताल में सोमवार की दोपहर में गर्भवती को स्ट्रेचर नहीं मिला। शिवरामपुर अस्पताल में भर्ती भरतकूप की गुड़िया देवी को डॉक्टरों ने प्रारंभिक इलाज के बाद जिला अस्पताल के जच्चा बच्चा केंद्र रेफर कर दिया। 102 एंबुलेंस से गर्भवती पहुंची, लेकिन जिला अस्पताल में उसे स्ट्रेचर नहीं मिला।
दर्द से कराहती महिला को अस्पताल में पहले से ग्लूकोज की बोतल चढ़ाई जा रही थी। जब स्ट्रेचर नहीं मिला तो महिला को लेकर उसके परिजन हाथ में ग्लूकोज की बोतल टांगकर जच्चा बच्चा केंद्र की ओर ले गए। यहां महिला को भर्ती कराया गया है। (संवाद)