फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाविक ने लगाई फांसी, दीवार तोड़कर निकाला शव

विज्ञापन
फोटो नंबर- 4- घटना के बाद गमगीन बैठे परिजन। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के घुरेहटा गांव में अज्ञात कारणों में नाविक ने कमरे में फांसी लगा ली। कमरे की दीवार का एक हिस्सा तोड़कर उसके शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

घुरहेटा निवासी रामजी निषाद ने बताया कि शुक्रवार की सुबह घर के लोग खेत गए थे। वह अपने बडे़ भाई रामआशीष (25) के साथ घर पर था। कुछ देर बाद रामआशीष कमरे के अंदर चला गया। काफी देर तक बाहर न निकलने पर छोटे भाई ने आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर खिड़की से देखा तो फंदे से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से खिड़की के पास की दीवार का हिस्सा तोड़कर शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें