फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो-15- भूमि पूजन करते मंत्री, सांसद।

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। पहाड़ी से सुरसेन मोड़ तक आधुनिक तकनीक से सड़क का निर्माण होगा। इसे लेकर शनिवार सुबह औदहा गांव में लोनिवि के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय व सांसद आरके सिंह पटेल ने मन्त्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि पहाड़ी से मिर्जापुर मोड़ तक हाई टेक्नोलॉजी से बन रही सड़क में गिट्टी की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। लोक निर्माण राज्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत चित्रकूट से हो रही है। सहायक अभियंता स्वर्ण सिंह ने बताया कि सड़के निर्माण के लिए फिलहाल 19 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। 18 किमी. लंबी सड़क की चौड़ाई पटरी सहित नौ मीटर रखी गई है।
पांच वर्षों तक सड़क के रखरखाव के लिए अलग से धनराशि स्वीकृत की गई है। अत्याधुनिक मशीनों को जर्मनी से मंगवाकर चित्रकूट भेजा गया है। जिले में पहली बार ऐसी सड़क का निर्माण इन मशीनों से किया जाएगा। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, नमामि गंगे सदस्य आशीष रघुवंशी, शंकर प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें