फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानो में फरियादियों की सुनी शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। राजापुर थाने में समाधान दिवस में एएसपी शैलेंद्र कुमार राय व एसडीएम प्रमोद कुमार झा ने शिकायतें सुनीं। तीन फरियादियों ने जमीन विवाद से संबंधित शिकायती पत्र सौंपे। मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। एक शिकायत निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी के पास भेज गई। इसके अलावा क्षेत्राधिकारी राजापुर एसपी सोनकर की अध्यक्षता में थाना रैपुरा, क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडेय की अध्यक्षता में थाना बहिलपुरवा, एसडीएम नवदीप शुक्ला व सीओ मऊ सुबोध गौतम की अध्यक्षता में थाना मऊ, एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में थाना मानिकपुर, एसडीएम राजापुर की अध्यक्षता में थाना पहाड़ी सहित अन्य थानों में प्रभारी निरीक्षकों की अध्यक्षता में शिकायतें सुनीं गईं। डीएम ने सभी शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें