फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: छप्पर के नीचे होती थी रामलीला

विज्ञापन
फोटो न- 11 सीकेटीपी 14 बारात में रथ पर सवार श्रीराम व माता सीता का स्वागत करता श्रद्धालु। स्रोत
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। जिस रामलीला की नींव खुद गोस्वामी तुलसीदास ने अपनी जन्मभूमि राजापुर में रखी थी, उसकी गूंज 153 साल बाद भी वैसी ही है। 1872 में शुरू हुई यह रामलीला आज भी नगर की प्रसिद्ध लीला बनी हुई है। पहले लीला छप्पर के नीचे होती थी।
विज्ञापन

तुलसी इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षक रामगणेश पांडेय बताते है कि संवत 1611 में गोस्वामी तुलसी दास ने काशी के रामनगर पहली बार रामलीला कराई थी। इसी संवत में उन्होंने अपनी जन्मस्थली राजापुर गांव में भी रामलीला शुरू कराई थी। तब न लाइट थी, न माइक। कच्चे भवन और छप्पर के नीचे मशाल की रोशनी में भगवान राम की लीला होती थी।
इस परंपरा को आगे बढ़ाया रामजी अग्रवाल ‘तऊवा’, कृष्णदत्त वैद्य, हीरा गुप्ता, बुलाकी जायसवाल, मुरली पांडा और दरोगा सोनी जैसे लोगों ने। रामलीला कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष सोमनाथ अग्रवाल बताते हैं कि रामजी अग्रवाल ने अपने घर में ही ईंट-चूना पकवाकर स्टेडियम जैसा सीढ़ीनुमा भवन बनवा दिया था, जहां महिलाएं भी बैठकर लीला देखती थीं।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने बताया कि तीन साल पहले जर्जर भवन को गिराकर उसी स्थान पर नया भवन बनाया गया है। यह भी स्टेडियम की तर्ज पर बना है और महिलाओं के लिए विशेष गैलरी बनाई गई है। आज भी धनुष यज्ञ इसका सबसे बड़ा आकर्षण है। इसमें कानपुर, फतेहपुर, बांदा तक के नामी कलाकार आते हैं और गांव-गांव से भीड़ उमड़ती है।
-

जीर्ण-शीर्ण मुकुट बने निशानी
रामलीला के पुराने चमकीले मुकुट और वेशभूषा अब इतिहास बन चुके हैं। करीब 15 साल पुराने होने से मुकुट खराब हो गए और वस्त्र अनुपयोगी होने पर यमुना में विसर्जित कर दिए गए। जीर्ण-शीर्ण मुकुट आज भी कमेटी के पास धरोहर के रूप में सुरक्षित हैं।

-
राम बरात पर बरसे फूल
फोटो नं- 11 सीकेटीपी 14 बारात में रथ पर सवार श्रीराम व माता सीता का स्वागत करता श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक (सिंगल)
चित्रकूट। पुरानी बाजार रामलीला मैदान में रविवार को धनुष यज्ञ लीला के समापन के बाद बरात निकली, जिसका जगह जगह स्वागत हुआ। लोगों ने फूल बरसाए। कई जगह आरती हुई और प्रसाद वितरित किया गया। पालिकाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, विवेक अग्रवाल, विजय मिश्रा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। नई बाजार में धनुष यज्ञ, राम-सीता विवाह और परशुराम-लक्ष्मण संवाद हुआ। राजापुर सहित अन्य रामलीला मैदान में देर रात तक लीला का मंचन चलता रहा। (संवाद)
विज्ञापन

फोटो न- 11 सीकेटीपी 14 बारात में रथ पर सवार श्रीराम व माता सीता का स्वागत करता श्रद्धालु। स्रोत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें