फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया मरीजों की संख्या बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भीषण गर्मी में डायरिया मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में मरीज पहुंच रहे हैं। पहाड़ी थाना क्षेत्र के भरकोर्रा गांव की कुसुमा, बेटी संध्या व गांव के राकेश का चार वर्षीय पुत्र सागर को उल्टी दस्त के चलते परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

छह दिन से जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र से डायरिया से पीड़ित मरीज इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। जिसमें बहिलपुरवा के सोनू, बनकट के अरविंद, खोह के विष्णु को भर्ती कराया गया। इसी तरह से भरतकूप के वृद्ध अर्जुन प्रसाद को भर्ती कराया गया। मानिकपुर, पहाड़ी व मऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों मेें भी डायरिया के मरीज भर्ती हुए। यही स्थिति इस समय प्राइवेट अस्पतालों में भी देखी जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें