फोटो-9- तेज धूप व गर्मी से बचने के लिए चश्मा व साफी पहने स्कूटी में बैठा बालक। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जिले में गुरुवार को तापमान 46 डिग्री पहुंच गया। दिनभर चिलचिलाती धूप से लोग परेशान रहे। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। भीषण गर्मी मेें इंसान के साथ ही पशु पक्षी भी परेशान नजर आए।
एक सप्ताह से गर्मी लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को धूप के तेवर इतने तल्ख थे कि घरों से निकलना मुश्किल हो गया। सड़कों में सन्नाटा छाया रहा। गर्मी के कारण जिला अस्पताल सहित सामुदायिक अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। पेट दर्द के मरीजों की संख्या अधिक है।
जिला चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. राजेश खरे ने सलाह दी है कि गर्मी में धूप में न निकलें। यदि परिवार के साथ निकलते हैं तो पानी का अधिक से अधिक सेवन करें।