फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार मामा की मौत, भांजा घायल

विज्ञापन
फोटो-5= तेज नारायण- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़वारा गांव के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार मामा की मौत हो गई, वहीं, भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से भांजे को डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर प्रयागराज रेफर कर दिया है। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर गंभीर चोट मौत का कारण बनी।
विज्ञापन

कौशांबी जिले के जसपुरा के तिलहापुर गांव निवासी तेज नारायण (60) बुधवार को रामनगर में भांजी के वरीक्षा कार्यक्त्रस्म में आए थे। रात में वह भांजे धर्मेंद्र के साथ बाइक से घर जा रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के लोढ़वारा बरुई कुइयां के समीप सामनेे से तेज गति से आए पिकअप ने बाइक पर टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सवार छिटककर सड़क पर जा गिरे। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने तेज नारायण को मृत घोषित कर दिया। भांजे धर्मेंद्र को गंभीर दशा में प्रयागराज रेफर कर दिया है। घटना से परिजनों में शोक छा गया। तेज नारायण ने शादी नहीं की थी। वह पुणे में प्राइवेट काम करते थे। भांजी की शादी के लिए ही वह एक सप्ताह पूर्व वहां से अपने गांव आए थे। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन अंतिम संस्कार के लिए गांव ले गए।
कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बाइक तेजनारायण ही चला रहे थे। हेलमेट नहीं लगाए थे। उसके सिर व पेट में ज्यादा चोट आई है। दुर्घटना के मामले में अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला कोतवाली में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें