फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी टंकी पर चढ़ा परिवार, बोले कूदकर दे देंगे जान

विज्ञापन
फोटो-14 व 15- लौरी गांव के बाहर बनी पानी की टंकी में चढ़े परिजनों को नीचे उतारने के लिए मौजूद पुलिस टीम - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
मऊ/रामनगर(चित्रकूट)। रैपुरा थाना क्षेत्र के लौरी गांव का एक परिवार रविवार को पानी टंकी पर चढ़ गया। वहीं से कहने लगा कि वे लोग कूदकर जान दे देंगे। अपने ही परिवार के कुछ लोगों की दबंगई से वे परेशान हैं। सुनते ही आसपास भीड़ और कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। परिवार के न मानने पर प्रशासन के अफसर भी पहुंचे। परिवार डीएम व एसपी को बुलाने की मांग पर अड़ गया। करीब दो घंटे बाद तहसीलदार के आश्वासन पर माने और नीचे उतरे।
विज्ञापन

रामनगर ब्लाक के लौरी गांव निवासी नरेंद्र पटेल, लालता सिंह, शिक्षामित्र अल्पना सिंह परिवार के बच्चों के साथ पानी टंकी पर चढ़ गए। उन्होेंने अपने ही परिवार के लोगों से तंग आ जाने का आरोप लगाया।
करीब 40 मीटर ऊंची पानी टंकी पर परिवार को चढ़ा देख भीड़ जुट गई। टंकी पर से ही परिवार ने आरोप लगाया कि थाने में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। होली के दिन घर आकर मारपीट की गई है।
विज्ञापन

आए दिन परेशान करते हैं। उनके खेत की जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है। फसल को अन्ना मवेशी से चरा देते हैं। आजिज आकर वे लोग जान देने के लिए टंकी पर चढ़े हैं। यह जानकारी होते ही पानी टंकी के पास सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र हो गए।
कुछ ही देर में राजापुर सीओ एसपी सोनकर व रैपुरा थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार नागर पुलिस टीम के साथ पहुंचे। माइक से पीड़ित परिजनों को नीचे आने के लिए कहा, किंतु वह नहीं उतरे। लगभग दो घंटे तक यह क्रम चला।
उनकी हर मांग पूरी कराने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद ब्लाक के प्रधान संघ अध्यक्ष के प्रतिनिधि मुन्ना सिंह व इंद्रेश कुमार ने टंकी पर चढ़ना शुरू किया। उनके साथ थानाध्यक्ष व दो पुलिसकर्मी भी चढ़े।
वहां पहुंचकर समझाया लेकिन परिवार डीएम-एसपी को बुलाने पर अड़ गया। तहसीलदार शशीकांत मणि भी पहुंचे और समस्या का समाधान कराने को कहा।
इसके बाद परिजन नीचे उतर आए। जब पूरा परिवार नीचे आ गया तब पुलिस व प्रशासन ने राहत की सांस ली।
कराया गया समाधान
मऊ/रामनगर(चित्रकूट)। दो घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद जब पूरा परिवार नीचे उतर आया तो पुलिस सुरक्षा में उसे उनके घर ले जाया गया। तहसीलदार व सीओ ने अतिक्रमण की शिकायत को दूर कराया।
आरोपी पक्ष के बारे में बताया गया कि उसके खिलाफ कई मुकदमे हैं। पीड़ित परिजनों को कई बार मारापीटा व धमकी दी है। जिस पर आरोपी पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें