शिवरामपुर। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के कस्बे के पास सडक़ पार कर रही भगनपुर गांव की शकुंतला पत्नी खेमराज को तेज गति से आई बाइक ने टक्कर मार दी।
इस टक्कर में बाइक चालक रेडीगढचपा निवासी देवकुमार पुत्र जयकरन और उसकी पत्नी मायादेवी भी सडक़ पर गिरकर घायल हो गये।
सूचना पर एंबुुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिसमें दंपती की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।